मुंबई
हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को लगातार 7 दिन के बाद बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया है। कारोबार के दौरान बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। लेकिन ये तेजी बाजार ने आखिरी के घंटे में गंवा दी इसी के साथ सेंसेक्स 50 पॉइंट यानी 0.08% गिरकर 61,716 पर और निफ्टी 58 पॉइंट यानी 0.32% की कमजोरी के साथ 18,418 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 62,245 का और 18,604 का स्तर छुआ। इससे पहले सेंसेक्स 62,156 और निफ्टी 18,602 के स्तर पर खुला था।