अगर आप भी कोरोना महामारी के कारण तनाव से जूझ रहे हैं तो फनी मीम्स देखिए। यह आपके मन से नकारात्मक विचारों को हटाता है। अमेरिका के 800 लोगों पर हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।
रिसर्च करने वाली अमेरिका की पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता जेसिका गिल का कहना है, सोशल मीडिया या इंटरनेट पर 3 मीम्स देखकर ही आपका तनाव दूर हो सकता है।
जेसिका कहती हैं, रिसर्च में शामिल जिन लोगों ने मीम्स देखे उन्होंने खुद को हल्का महसूस किया और खुश नजर आए।