Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रात में दूध पीना इसलिए जरूरी:नींद न आने की शिकायत है तो गुनगुना दूध पिएं

अक्सर रात में सोने से पहले गुनगुना दूध पीने की सलाह दी जाती है। इसके कई कारण हैं। वैज्ञानिकों ने रात में दूध पीने की एक नई वजह बताई है। उनका कहना है, अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं तो रात में गुनगुना दूध पिएं। यह आपकी नींद न आने की समस्या को दूर कर सकता है।

यह दावा चीन के नेशनल नेचुरल साइंस फाउंडेशन की रिसर्च में सामने आया है। शोधकर्ताओं का कहना है, रिसर्च में यह साबित हुआ है कि गुनगुना दूध अनिद्रा की शिकायत दूर कर सकता है।

कैसे अनिद्रा दूर करता है दूध
शोधकर्ताओं के मुताबिक, दूध में ट्रिप्टोफन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है। इसके अलावा रिसर्च के दौरान यह भी सामने आया कि इसमें मिल्क पेप्टाइड कैसीन हाइड्रोलिसेट भी पाया जाता है जो तनाव को घटाता है और नींद में सुधार लाता है। यह यह दोनों चीजें मिलकर अनिद्रा की समस्या दूर करती हैं।

शोधकर्ता लिन झेंग का कहना है, हम यह जानना चाहते थे कि दूध से नींद का क्या कोई कनेक्शन है। रिसर्च के दौरान चूहे पर स्लीप टेस्ट किया गया। रिपोर्ट में यह पाया गया कि दूध में मौजूद खास तरह के मिल्क पेप्टाइड नींद लाने में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *