टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए मेडल न ला पाने के बाद देशवासियों से माफी मांग कर एक भावनात्मक संदेश देने वाली भारतीय तलवारबाज भवानी देवी को आखिरकार कामयाबी मिल ही गई। देश की इस होनहार बेटी ने टोक्यो ओलंपिक में भले ही जीत हासिल न की हो, लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन से सबकी प्रशंसा पाई। भवानी देवी ने ओलंपिक में हार के बाद भी इतिहास रच दिया था।
उनकी हार के बाद देश के नाम दिए गए संदेश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए थे। वहीं अब फ्रांस में हुए चार्लेलविले राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में महिला व्यक्तिगत साबरे वर्ग में खिताब जीत कर देश का मान बढ़ाया।