Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गंगानगर के गांव में गिरा पाकिस्तानी गुब्बारा:विमान के आकृति वाले बैलून पर लिखा है PIA, पुलिस ने कहा- पाक इस तरह के करतूत करता रहता है

श्रीगंगानगर

जिले के मटीलीराठान थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम मिले बैलून से दहशत का माहौल हो गया। यह गुब्बारा गांव सत्रह एफ के एक खेत में मिला। खेत मालिक ने गुब्बारा देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने गुब्बारा कब्जे में ले लिया तथा इसकी सूचना खुफिया एजेंसियों को दे दी। पुलिस का कहना है कि पाक ऐसी करतूत करता रहता है, ताकि सीमा पर तनाव जैसी स्थिति पैदा हो।

हवाई जहाज जैसा है गुब्बारा
’17एफ’ गांव निवासी भजन दास के खेत में मिला गुब्बारा हवाई जहाज जैसा है। शनिवार देर शाम किसी काम से भजनदास खेत में गया था। इस दौरान उसे यह गुब्बारा नजर आया तो उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। थाने से प्रभारी रामभज मौके पर पहुंचे तथा हालात का जायजा लिया। उन्होंने इस बारे में खुफिया एजेंसियों को भी सूचना दी। गुब्बारे पर पीआईए लिखा हुआ है। गुब्बारे का रंग पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज जैसा है तथा इस पर वैसा ही चिन्ह भी बना हुआ है।

दौलतपुरा के निकट है सीमा क्षेत्र
मटीलीराठान क्षेत्र के जिस गांव सत्रह एफ में यह गुब्बारा मिला है। वहां से गांव दौलतपुरा के पास पाकिस्तानी सीमा लगती है। यह इलाका भी काफी दूर है। आशंका है कि पाकिस्तान क्षेत्र में किसी व्यक्ति ने यह गुब्बारा उड़ाया और बाद में यह भारतीय क्षेत्र में आ गिरा।

पहले भी मिले हैं गुब्बारे
इलाके में पाकिस्तान क्षेत्र से गुब्बारे मिलने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। श्रीगंगानगर जिला पाकिस्तान की सीमा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही है। श्रीकरणपुर क्षेत्र में नग्गी, दौलतपुरा, श्रीगंगानगर में हिंदूमलकोट आदि सीमाएं यहां से लगती हैं। ऐसे में हवा के रुख के साथ यहां पूर्व में भी पाकिस्तान से आए दिन गुब्बारे गिरते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *