Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पति ने फेवरेट शर्ट नहीं पहनी, पत्नी ने जान दी

कोटा

राजस्थान में कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र में 23 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका अंजली सुमन कोटा के रामचंद्रपुरा की रहने वाली थी। 2 साल पहले मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी शुभम के साथ उसकी शादी हुई थी, लेकिन शुभम कोटा में नौकरी करता था।

मंगलवार को उसने पति से उसकी पसंद की शर्ट पहनने को कहा जिसे लेकर बहस हो गई। पति बिना खाना खाए ही घर से निकल गया था। इसके बाद अंजली ने घर में फांसी लगा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *