Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पेट्रोल- डीजल में लगातार दूसरे दिन तेजी

नयी दिल्ली (वार्ता). अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी जारी रहने के दबाव में गुरूवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढोतरी की गयी। गुरूवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल फिर से 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। आज की बढ़त के बाद राजधानी दिल्ली मेंं पेट्रोल 106.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
बुधवार को इन दोनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी थी। आज की बढोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 112.44 रुपये और डीजल 103.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 115.17 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 104.52 रुपये प्रति लीटर पर, पटना में पेट्रोल 110.04 रुपये और डीजल 101.86 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 110.25 रुपये और डीजल 101.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। राँची में पेट्रोल के साथ ही डीजल भी शतक लगा चुका है। पेट्रोल 100.91 रुपये और डीजल 100.53 रूपये प्रति लीटर पर है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 103.74 रुपये और डीजल 95.91 रुपये प्रति लीटर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *