जयपुर
फोन टैपिंग केस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शुक्रवार को पूछताछ करेगी। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हाल ही लोकेश शर्मा को ईमेल से नोटिस भेजकर 22 अक्टूबर को पूछताछ के लिए तलब किया था। पिछले सात महीने में केस दर्ज होने के बाद गहलोत के ओएसडी पहली बार पूछताछ के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर इसी साल 25 मार्च को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फोन टैपिंग मामले में सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा और पुलिस अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। लोकेश शर्मा ने राजस्थान की घटना के लिए दिल्ली में केस दर्ज करने पर क्षेत्राधिकार का सवाल उठाते हुए इसे दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 13 जनवरी तक लोकेश शर्मा को गिरफ्तारी से राहत दे रखी है। हांलाकि क्राइम ब्रांच उनसे पूछताछ कर सकेगी।