Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार

नई दिल्ली

देश ने कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज का आंकड़ा आज सुबह 9.47 बजे पूरा कर इतिहास रच दिया है। 100 करोड़ डोज पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे। वे यहां करीब 20 मिनट रहे। इस दौरान उन्होंने हेल्थकेयर वर्कर्स से बात की। कुछ दिव्यांगों और अस्पताल के सुरक्षाकर्मी और दूसरे स्टाफ से भी बात की। यहां मोदी के सामने ही बनारस के दिव्यांग अरुण राय को 100 करोड़वां डोज लगाया गया। इस उपलब्धि पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी प्रधानमंत्री मोदी, भारत के वैज्ञानिकों, हेल्थवर्कर्स और आम लोगों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *