हिसार
पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निकहत जरीन (52 किग्रा), दिल्ली की हेमलता (50 किग्रा) और महाराष्ट्र की आर्या कुलकर्णी (52 किग्रा) ने राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत के साथ आगाज किया। तेलंगाना का प्रतिनिधित्व कर रही जरीन ने गोवा की सिया वाल्के को हराया।
हेमलता ने असम की पीएस मंतसाहा कुमारी को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से और आर्या ने अरुणाचल प्रदेश की यापे बमांग को 5-0 से पराजित किया। गोवा की प्रीति चव्हाण (50 किग्रा) ने पश्चिम बंगाल की मोनिका पांडे को आरएसी (रैफरी द्वारा मैच रोकना) से हराया।