Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वसुंधरा राजे ने मिट्‌टी की हांडी से राबड़ी पी:गांव में महिलाओं ने हाथ देकर रोक लिया

जोधपुर

जोधपुर से चाड़ी जाते वक्त पंडित जी की ढाणी गांव में भील परिवार के घर पूर्व मुख्यमंत्री ने बाजरे की राबड़ी पी। राजे इन दिनों दो दिन के लिए जोधपुर में हैं। वे केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने आई थीं। साथ ही वे पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके पैतृक गांव चाड़ी भी गईं।

चाड़ी जाते समय पंडित जी की ढाणी गांव में महिलाओं ने राजे की कार रुकवाई। उनका स्वागत-सत्कार स्वीकार किया। वहां मौजूद बच्ची नेनू भील के आग्रह पर उनके घर जाकर मिट्टी की हांडी में बाजरे और जीरे की राबड़ी पी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *