Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टी-20 वर्ल्डकप में अब तक विराट को आउट नहीं कर पाया है पाकिस्तान

दुबई

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। इस मैच को लेकर दोनों देशों की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है। कई दिग्गजों ने बाबर आजम और रिजवान की जोड़ी को भारत के लिए खतरनाक बताया है तो कुछ लोग रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को भारत का अहम बल्लेबाज बता रहे हैं। हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली के आंकड़े पाकिस्तान के खिलाफ बेहद शानदार हैं और कोहली एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को जीत दिला सकते हैं। पाकिस्तान की टीम अब तक टी-20 वर्ल्डकप में कोहली को आउट नहीं कर पाई है। भारतीय कप्तान ने तीन बार इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की है और हर बार अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे हैं। 

टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान की टीमें पांच बार भिड़ चुकी हैं और हर बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है। इनमें से तीन जीत में विराट कोहली ने काफी अहम योगदान दिया है। उन्होंने टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ बिना आउट हुए 169 रन बनाए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *