जोधपुर
हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा एनकाउंटर मामले में मौके का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सामने आया कि पुलिसकर्मियों की टीम और हिस्ट्रीशीटर के बीच जमकर मठभेड़ हुई। हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर जानबूझकर गोली नहीं मारी, बल्कि लवली की गोलियों की बौछार के जवाब में गोलियां चलाई गईं।
वीडियो के आधार पर पुलिस अब यह दावा कर रही है कि असल में हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा की ओर से चलाई जा रही गोलियों के जवाब में पुलिस को फायर करना पड़ा। कंडारा जवाबी फायर में घायल हो गया था। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद वाल्मीकि समाज के कुछ लोग इकट्ठा हो गए थे। पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग पर ही पोस्टमॉर्टम करने और शव उठाने की जिद करने लगे। समाज के लोगों के लामबंद होने से झुकी सरकार ने तुरंत ही चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश निकाल दिए। जांच सीआईडी सीबी को सौंप दी।