Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में प्रॉपर्टी खरीदने का बदला ट्रेंड:नवरात्र नहीं श्राद्ध पक्ष में खरीद रहे हैं प्रॉपर्टी

जयपुर

राजस्थान में प्रॉपर्टी को लेकर पिछले दो साल में ट्रेंड बदल रहा है। अब तक श्राद्ध में प्रॉपर्टी और नए काम से लोग दूरी बना रहे थे, वे अब श्राद्ध में प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। पिछले दो साल के मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग राजस्थान (रजिस्ट्री डिपार्टमेंट) की रिपोर्ट को देखे तो ये आंकड़ा चौंकाने वाला है। इस बार भी रजिस्ट्री से सरकार को श्राद्ध में करीब 270 करोड़ रुपए की आय हुई।

मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग के महानिरीक्षक महावीर प्रसाद ने बताया कि शारदीय नवरात्र और उससे पहले श्राद्ध पक्ष में हुई रजिस्ट्री के आंकड़ों को देखे तो श्राद्ध पक्ष में हर दिन होने वाली रजिस्ट्रियों की संख्या नवरात्र में होने वाली रजिस्ट्रियों की संख्या की तुलना में या तो बराबर है या उससे ज्यादा। साल 2020 में तो नवरात्र की तुलना में श्राद्ध पक्ष में हर रोज औसतन 900 संपत्तियों की रजिस्ट्री ज्यादा हुई है। वहीं मौजूदा साल 2021 की स्थिति देखे तो नवरात्र और श्राद्ध पक्ष में हर रोज औसतन 3443 संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरे प्रदेश में हर रोज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *