नई दिल्ली
दिवाली से पहले हाई फ्रीक्वेंसी फ्लाइट रूट पर हवाई किराए में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाई डिमांड की वजह से सालाना आधार पर यह बढ़ोतरी 30-45% की है। ट्रैवल पोर्टल ixigo के डेटा के अनुसार, मुंबई-दिल्ली और मुंबई-कोलकाता सहित बुक किए गए टॉप 10 रूट पर एवरेज वन-वे इकोनॉमी क्लास का किराया सालाना आधार पर 30% अधिक है। बेंगलुरु-कोलकाता रूट पर यह 40% और दिल्ली-कोलकाता रूट पर यह बढ़ोतरी 45% से ज्यादा की है।