Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यशराज फिल्म्स ने जारी किया ‘बंटी और बबली 2’ का टीजर

साल 2021 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बंटी और बबली 2 का मजेदार ट्रेलर शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। यशराज प्रोडक्शन की इस फिल्म के ट्रेलर में रानी मुखर्जी- सैफ अली खान के साथ फिल्म की नई कास्ट शरवरी वााघ और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आ रह हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बंटी और बबली 2 का टीजर रिलीज होने की अनाउंसमेंट की है। एक्टर ने लिखा है, ‘देख लो भैया आ गए हम। नए बंटी और बबली के लिए जगह बनाओ। टीजर जारी हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर 25 अक्टूबर को रिलीज होगा। बंटी और बबली 2 और यशराज 50 जश्न का मनाइए, अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 19 नवम्बर को।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *