Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना काल में जरूरतमंद की मदद करने वाले सामाजिक संगठन सम्मानित

  • 100 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने किया सम्मा
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए देश भर की 100 करोड़ जनता को वैक्सीन लगने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बगैर जरूरतमंद की मदद करने वाले समाजसेवी संगठनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर कोरोना काल में दी गई सेवाओं के लिए सराहना की। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि आज देश के 100 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन हो चुका है। इसके बधाई के पात्र वे वैज्ञानिक हैं जिन्होंने इस वैक्सीन को तैयार किया है। संसार के दूसरे देशों के मुकाबले भारत में सबसे पहले इस वैक्सीन को तैयार किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि वैक्सीन तैयार होने के बाद विपक्ष के लोगों ने अड़चनें पैदा की। किसी अन्य कार्य में एक-दूसरे की आलोचना की जाए तो कोई बात नहीं। लेकिन पूरे देश को सुरक्षा कवच प्रदान करने वाले वैक्सीनेशन के इस पवित्र कार्य में विपक्षी पार्टियों की ओर से अड़चनें पैदा करना कहां तक उचित है। डॉ. रामप्रताप ने कहा कि शुरू-शुरू में यह लग रहा था कि इतने लोगों के वैक्सीन कैसे लगेगी। क्योंकि लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे थे। लेकिन बाद में वैक्सीनेशन केन्द्रों पर इतनी भीड़ उमड?े लगी कि वैक्सीन की डोज ही कम पड?े लगी। लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने में भारतीय जनता पार्टी के लोगों का भी सहयोग रहा। लेकिन इस कार्य के लिए सबसे बड़े बधाई के पात्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, जिन्होंने हर स्तर पर इस कार्य में लगे लोगों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकतार्ओं की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। ऐसी महिला स्वास्थ्य कार्यकतार्ओं ने कोरोना काल में कई दिन तक अस्पताल में रहकर ड्यूटी दी जिनके खुद के घर में दूधमुंहे बच्चे थे। लेकिन उन्होंने पूरे कत्र्तव्य के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। प्रधानमंत्री के बाद वे सबसे ज्यादा बधाई के पात्र हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने भारतवर्ष में कोरोना वैश्विक महामारी को समाप्त करने के लिए 100 करोड़ जनता को वैक्सीन लगने पर प्रधानमंत्री, भारतीय वैज्ञानिकों, चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी में सबसे पहले खुद की वैक्सीन तैयार करने वाला भारत देश है। यही नहीं त्वरित गति से व समय सीमा से पहले आज भारतवर्ष में 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के लक्ष्य के तहत शेष 30 करोड़ की आबादी को भी दिसम्बर तक वैक्सीन लग जाएगी। जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़ ने कहा कि कोविड-19 में महामारी के पश्चात बड़ी तीव्र गति से भारत में वैक्सीन का उत्पाद गया। केवल उत्पाद ही नहीं किया गया बल्कि बड़ी तीव्र गति से लोगों के टीकाकरण किया गया। बड़े ही अल्प समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक अरब जनसंख्या को कोविड-19 वैक्सीनेशन हो चुका है। सौ करोड़ लोगों को इतनी जल्दी टीकाकृत करना अपने आप में रिकॉर्ड है। गौड़ ने कहा कि भारत ने केवल कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन का उत्पादन ही नहीं किया बल्कि 96 ऐसे देश हैं जिन्हें भारत वैक्सीन उपलब्ध करवा रहा है। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि महामारियां पहले भी काफी आई हैं। लेकिन उन महामारियों में जो दवा लेते थे या टीका लगवाते थे वह सब विदेशों से मंगवाना पड़ता था। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह पहली बार हुआ है कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन भारत देश में ही तैयार हुई। साथ ही टीकाकरण का जो लक्ष्य बड़ी निर्धारित किया गया था, उसे भी समय से पहले ही पूरा कर दिया गया है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कपूरसिंह, नगरमण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, पार्षद महादेव भार्गव, मनोज बंसल, सुनील अमलानी, जिला परिषद सदस्य विजय सिंह, मदन बांठिया, भगवान सिंह, सुशील गर्ग, राजेश पंवार, प्रेम मुरजानी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक खाती, कृष्ण लालवानी, चानणराम चौधरी, दिनेश शर्मा, गुरचरण, राजेश सरावगी, वेद गोयल, अरुण वधवा, शैलेन्द्र, राजेंद्र वर्मा, विजय शोभराज, जयकिशन सेवनानी, रामूदास, जीतू कंदोई, जगदीश डारा, कृष्णकांत, बाबूलाल, जीतू मित्तल, संजय सैन, जसकरण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *