झुंझुनूं
झुंझुनूं में शनिवार सुबह स्कूल बच्चों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 8 बच्चे घायल हो गए। हादसे के दौरान कुछ बच्चे कांच तोड़ते हुए बाहर जा गिरे। इनमें से एक बच्ची बस के नीचे दब गई। इस पर ग्रामीणों ने जेसीबी के सहायता से बस को खड़ा किया और बच्ची को बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर बच्ची को जयपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।