नई दिल्ली
इस त्योहारी सीजन में अगर आप सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो सरकार आपके लिए एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम लेकर आई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के तहत 25 से 29 अक्टूबर तक सोने में निवेश का मौका मिलेगा।
सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 4,765 रुपए प्रति ग्राम का भाव तय किया है। ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, आपको 10 ग्राम सोने के लिए 47,650 रुपए देने होंगे।