Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पॉल वॉकर की बेटी मिडो ने की शादी

फास्ट एंड फ्यूरियस के दिवंगत एक्टर पॉल वॉकर की बेटी मिडो वॉकर (Meadow Walker) ने बीती शाम को अपने मंगेतर लूइस थोर्नटॉन एलन (Louis Thornton-Allan) से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। इस शादी में कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के साथ पॉल के बेस्ट फ्रेंड विन डीजल ने भी शिरकत की थी। इस शादी में विन ने अपने दिवंगत दोस्त की जगह लेकर उनकी बेटी को ग्रूम तक पहुंचाया था। इस इमोशनल मूमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

मिडो वॉकर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी वेडिंग सेरेमनी की कुछ खूबसूरत झलक शेयर की हैं। पहले वीडियो में मिडो ने पूरी सेरेमनी के हाइलाइट्स दिखाते हुए लिखा है, हमनें शादी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *