एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ (OMG-2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब हाल ही में अक्षय ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। फिल्म के इस पोस्टर में अक्षय भगवान शिव के रूप में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि 2012 में रिलीज हुई ‘ओह माय गॉड’ (OMG) में अक्षय भगवान कृष्ण के रूप में दिखाई दिए थे।