बाहुबली एक्टर प्रभास आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर अब प्रभास ने फैंस को तोहफा देते हुए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे-श्याम का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में प्रभास अपने अलग तरह के किरदार के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर प्रभास द्वारा शेयर किए गए टीजर में एक्टर कह रहे हैं, मैं आपको जानता हूं, लेकिन नहीं, मैं आपको कहूंगा नहीं। मैं तुम्हारा दिल टूटते हुए महसूस कर सकता हूं, लेकिन मैं तुमसे नहीं कहूंगा। मैं तुम्हारी नाकामयाबी देख सकता हूं, लेकिन तुमसे कहूंगा नहीं। मैं तुम्हारी मृत्यु को महसूस कर सकता हूं, लेकिन तुमसे कहूंगा नहीं। मैं सब जानता हूं लेकिन मैं तुसमे कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि ये तुम्हारी समझ से बाहर है। मेरा नाम विक्रमादित्य है, मैं भगवान नहीं हूं लेकिन मैं तुम में से भी एक नहीं हूं।