Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

7 लाख अभ्यर्थी दे रहे पटवारी परीक्षा

जयपुर

राजस्थान में 5378 पदों के लिए पटवारी भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण की पहली पारी की परीक्षा पूरी हो चुकी है। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू हो चुकी है। इसमें तीन लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों ने पंजीयन करवाया है। इसके लिए प्रदेशभर में 1100 से ज्यादा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। वहीं राजधानी जयपुर में भी पटवारी भर्ती परीक्षा का तीसरा चरण पूरा हो चुका है। तीसरे चरण में जयपुर में 65.97% अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

पहली पारी का एग्जाम देकर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि आज का पेपर कल से ज्यादा हार्ड था। शनिवार को जो पेपर हुए वह आसान थे। कुछ स्टूडेंट का यह भी कहना था कि इनमें से कुछ सवालों के जवाब विवादित थे। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि आगे जो भी पेपर हो उसमें समानता रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *