नई दिल्ली
पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी लोगों को कम मसाले और हल्के तेल वाले भोजन करने की सलाह दी जाती है। यही कारण है कि अक्सर बीमारी के दिनों में लोगों को काफी हल्का भोजन दिया जाता है। तो क्या स्वस्थ रहने के लिए हमें मसालों का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं- बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन को ही सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है, अगर संतुलित मात्रा में मसालों का सेवन किया जाए तो इसके नुकसान नहीं होते हैं। इतना ही नहीं आयुर्वेद में कई मसालों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी बताया गया है।
आयुर्वेद के अनुसार हमारी किचन में प्रयोग में लाए जाने वाले मसाले न सिर्फ व्यंजन के स्वाद को बढ़ाते हैं, साथ ही इनमें मौजूद औषधीय गुणों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी माना जाता है। कई मसालों में ऐसे भी गुण पाए गए हैं जो कई गंभीर रोगों के खतरे को कम करने की भी क्षमता रखते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ मसालों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।