Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बोली लगाने वाली 10 पार्टियों में अडाणी और गोयनका सबसे आगे

नई दिल्ली

आईपीएल 2022 में आठ टीमों के अलावा दो नई टीमें भी खेलती हुई दिखाई देंगी। इसके लिए बोली प्रक्रिया आज दुबई में सुबह 11 बजे शुरू हो चुकी है। इसमें करीब 20 से ज्यादा कंपनियां या यूं कह लें इच्छुक पार्टियों ने टेंडर डाला है। वहीं, अब तक 10 पार्टियों ने बोली लगाई है। अडाणी ग्रुप और गोयनका ग्रुप रेस में सबसे आगे है। फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक ग्लेजर फैमिली भी दुबई में है। बीसीसीआई ने अरुण पांडे की बोली खारिज कर दी है। वो बोली लगाने के लिए थोडी देरी से पहुंचे थे और बोली लगाने से चूक गए। इसके साथ ही जिंदल ग्रुप इस रेस से बाहर हो गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *