Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कहीं आप भी तो नहीं ले रहे हैं बहुत अधिक प्रोटीन?

नई दिल्ली

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए तमाम प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, प्रोटीन उन्हीं में से एक है। मांसपेशियों के निर्माण और उन्हें मजबूती देने में प्रोटीन की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। इतना ही नहीं मजबूत हड्डियों के निर्माण से लेकर वजन घटाने, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी इस मैक्रोन्यूट्रिएंट की भूमिका होती है। आहार में कई प्रकार की चीजों जैसे सब्जियां, डेयरी, नट्स, मांस, पनीर आदि से आसानी से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। पर क्या मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आप प्रोटीन का बहुत अधिक मात्रा में सेवन तो नहीं कर रहे हैं?

अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम के हिसाब से एक ग्राम प्रोटीन पर्याप्त है, लेकिन जब शरीर में कार्ब्स या फैट की तुलना में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है तो यह स्थिति ‘प्रोटीन पॉइजनिंग’ का कारण बन सकती है। प्रोटीन पॉइजनिंग शरीर के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है, आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *