Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पीयूष चावला बोले- पाकिस्तान मैच जीता और भारतीय फैंस चैन की सांस ले रहे होंगे

नई दिल्ली

आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के 19वें मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से मात दी।  इस जीत के साथ ही वह सुपर-12 के ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। यह मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए ही नहीं, भारत के लिहाज से भी काफी अहम था। पाकिस्तान की इस जीत से भारतीय टीम को भी फायदा होगा। उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बनी हुई हैं। टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 के ग्रुप-2 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अलावा भारत बड़ी टीम हैं। इन्हीं तीन में दो टीमें इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *