Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

धनतेरस की रात ऐसे करें अपना डिनर तैयार

नई दिल्ली

त्योहार में पूजा, मस्ती के अलावा सबसे जरूरी होता है लजीज खाना। त्योहारों में तरह तरह के लजीज पकवान खाने में बनाए जाते हैं। मिठाई, स्नैक्स के साथ ही लंच और डिनर में भी रूटीन खाने से अलग कुछ खास डिश तैयार की जाती है। 2 नवंबर को धनतेरस है। इसी दिन से पांच दिनों के दीपों के पर्व की शुरुआत होती है। ऐसे में धनतेरस में धन कुबेर की पूजा के लिए मिठाई, स्नैक्स के अलावा डिनर भी कुछ खास बनना चाहिए। इस धनतेरस की रात आप डिनर में खास रेसिपी से स्वादिष्ट खाना तैयार कीजिये, ताकि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाये। इस धनतेरस में आप कश्मीरी दम आलू बना सकतीं है। कश्मीरी दम आलू के साथ रोटी, पराठा या नान बना सकते हैं। प्लेन या जीरा राइस भी दम आलू के साथ खाने में स्वादिष्ट लगेगा। साथ में रायता या दही बड़े बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *