बॉलीवुड एक्टर आर माधवन हमेशा से अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। बॉलावुड में होने वाली पार्टियों से दूर वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को देते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले माधवन अपने परिवार और त्यौहारों की तस्वीर फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलते। हाल में ही माधवन ने अपने बेटे वेदांत माधवन के साथ अपनी तस्वीर को साझा किया था। जिसे लोगों का ढेरों प्यार मिला। दरअसल, वेदांत माधवन एक बेहतरीन स्विमर हैं। वेदांत ने एक बार फिर से अपने माता पिता और देश का नाम रौशन किया है। वेदांत ने हाल में ही स्वमिंग में 7 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। जिसके बाद से ही फैंस आर माधवन को बधाईयां दे रहे हैं और उनकी परवरिश की तारीफ करते नहीं थक रहे।