यशराज फिल्म्स की अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में अलग अलग पीढ़ियों के ठगों का दिलचस्प मुकाबला तो देखने को मिलेगा ही, फिल्म में दोनों जोड़े ये साबित करने की कोशिश करते भी नजर आएंगे कि उनमें से कौन सा कपल ज्यादा चतुर और चालाक है। और, मुकाबला सिर्फ दूसरों को बुद्धू बनाने तक ही सीमित नहीं है, दोनों का एक धमाल डांस मुकाबला भी फिल्म में बनता दिखाई दे रहा है। फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के गुरुवार को रिलीज होने जा रहे गाने की जो पहली तस्वीरें हमें मिली हैं, उन्हें देखकर यही लगता है कि सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी अपने धमाकेदार स्टेप्स्ट से नवोदित सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी को तगड़ी चुनौती देने जा रहे हैं।