उदयपुर
प्रदेश में 30 अक्टूबर को दो सीटों धरियावद और वल्लभनगर में विधानसभा उपचुनाव होने हैं। धरियावाद एक ऐसी सीट है, जहां राजस्थान के दो बड़े चेहरे गहलोत और पूनिया दोनों को खतरा है। इस बार मैदान में उतरे चेहरों पर खतरा है, क्योंकि दोनों पार्टियों को इस बार भितरघात का डर सता रहा है।
दरअसल, धरियावद से तत्कालीन विधायक रहे बीजेपी के गौतम लाल मीणा की कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद से यह सीट खाली है। अब यहां कांग्रेस से नगराज मीणा और बीजेपी से खेतसिंह आमने-सामने हैं।
यह सीट किसके नाम होगी और कौन जीतेगा, कौन हारेगा, यह तो भविष्य तय करेगा, लेकिन इतना तय है कि इस बार का माहौल बड़ा रोचक बना हुआ है। कांग्रेस ने इस बार फिर से अपने पुराने चेहरे नगराज पर दांव खेला है। भाजपा से गौतम लाल मीणा के बेटे कन्हैयालाल को टिकट देना था, लेकिन खेत सिंह को मैदान में उतार दिया।