नागौर
मामा-भांजे की दुल्हनें शादी के 15 दिन बाद ही रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गईं। घटना करीब 1 महीने पहले की है। पहले पीड़ित परिवार दलालों के माध्यम से दोनों को घर लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सभी के फोन बंद आने लगे। आखिरकार बुधवार को पीलवा थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया।