Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान के 2 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न:अवनी और कृष्णा का हुआ चयन, दोनों खिलाड़ियों ने पैरालिंपिक में गोल्ड जीता था

जयपुर

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने खेल रत्न पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार देशभर के 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इनमें राजस्थान के दो पैरालिंपिक खिलाड़ी अवनि लेखरा और कृष्णा नागर भी शामिल है। अवनि ने टोक्यो पैरालिंपिक में शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत देश का नाम रोशन किया था। वहीं, कृष्णा ने बैडमिंटन M6 कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया था। दोनों खिलाड़ी राजस्थान के जयपुर के हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब एक साथ राजस्थान के दो पैरालिंपिक खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

अवनि लेखरा टोक्यो पैरालिंपिक में दो मेडल जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी हैं। जयपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में भारत को पहला गोल्ड जीता था। वहीं, 50 मीटर एयर राइफल महिला प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीत इतिहास रचा था। साल 2012 में महाशिवरात्रि के दिन अवनि का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उसे पैरालिसिस हो गया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शूटिंग में मैडल जीत देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *