Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

निवेशकों के लिए कमाई करने का बड़ा मौका

नई दिल्ली

2021 का साल आईपीओ का साल है। इस वर्ष कई बड़े-बड़े आईपीओ देश में लॉन्च हुए हैं और कई होने वाले हैं। हाल ही में कुछ महीनों पहले जोमैटो का आईपीओ आया था, जिसमें निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा मिला। वहीं अब आने वाले समय में भी कई बड़े आईपीओ लॉन्च होने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए ये समय काफी फायदेमंद होने वाला है। बीते कुछ महीनों में आए आईपीओ में निवेश करके कई लोगों ने बड़ा मुनाफा कमाया है। वहीं आने वाले समय में कई बड़ी कंपनियां देश में अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं। ऐसे में उन कंपनियों के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में पैसों को निवेश करके आप एक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इन कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने के बाद आपको एक अच्छा प्रॉफिट मिलने की पूरी संभावना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आने वाले उन बड़े आईपीओ के बारे में, जिनमें निवेश करके आप मालामाल हो सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *