Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पल्सर रेंज की सबसे पावरफुल बाइक नई 2021 बजाज पल्सर 250 लॉन्च

नई दिल्ली

Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में नई Pulsar 250 (पल्सर 250) नेकेड स्ट्रीट बाइक लॉन्च कर दी है। कंपनी ने नई 2021 Bajaj Pulsar 250 की एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये तय की गई है। जबकि Pulsar F250 की एक्स-शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये तक जाती है। नई पल्सर 250 बाइक बजाज के लोकप्रिय और आइकॉनिक पल्सर फैमिली में फ्लैगशिप मॉडल के रूप में उतारी गई है। यह बजाज ऑटो द्वारा भारत या दुनिया में कहीं और लॉन्च की गई अब तक की सबसे पावरफुल पल्सर है। 

कंपनी ने मोटरसाइकिल को सिग्नेचर पल्सर स्टाइल के साथ उतारा है, लेकिन इसके साथ ही इसमें कई मॉडर्न एलिमेंट्स भी शामिल किए हैं। नई बजाज पल्सर 250 दो अलग-अलग वेरिएंट्स – Pulsar N250 और Pulsar F250 में उतारी गई है। पल्सर N250 एक नेकेड स्टैंडर्ड मॉडल के रूप में आती है और पल्सर F250 क्वार्टर-लीटर मोटरसाइकिल का एक सेमी-फेयर्ड वर्जन है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *