Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

होमलैंड सिटी से कनेक्शन ठेकेदार लापता

श्रीगंगानगर । सदर थाना अंतर्गत सूरतगढ़ मार्ग पर होमलैंड सिटी निवासी एक कंस्ट्रैक्शन ठेकेदार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस के अनुसार परमेश्वरी देवी (42) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उसके पति राजेंद्र मेघवाल (45)के लापता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परमेश्वरी देवी ने बताया है कि परसों मंगलवार शाम लगभग 5 बजे राजेंद्र होमलैंड सिटी के मेन गेट के पास से कहीं गायब हो गया। राजेंद्र को उसका पुत्र ही गेट पर छोड़ कर आया था। वहां पहुंचने पर राजेंद्र ने पुत्र को वापस भेज दिया और कहा कि कुछ देर बाद घर आ जाएगा, लेकिन तब से उसका कुछ पता नहीं है। जांच कर रहे हवलदार झाबरमल ने बताया कि राजेंद्र मकान बनाने के ठेके लेता है। वह अपना मोबाइल फोन साइलेंट करके घर छोड़ गया। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल को चेक किया जा रहा है। उसके द्वारा इन दिनों शहर में दो-तीन कालोनियों में मकानों के निर्माण करवाए जा रहे हैं। वहां जाकर मिस्त्री और मजदूरों से भी पूछताछ की गई है। अभी तक राजेंद्र का कुछ पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *