Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में चक महाराजका और गुरुनानक बालिका स्कूल की टीमें विजेता रहीं

श्रीगंगानगर । 65 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग)का आयोजन पुरानी आबादी में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (नंबर 2) के तत्वावधान में किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबलों में क्रमश: 16 और 9 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के संयोजक और विद्यालय नंबर 2 के प्रधानाचार्य पवन सेतिया ने बताया कि अंडर-17 वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चक महाराज का विजेता,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चक 6-एलपीएम उपविजेता तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चक 8- केएनडी की टीमें तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 वर्ग के मुकाबलों में गुरुनानक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीगंगानगर विजेता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताखरांवाली उपविजेता और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठुकराना की टीम तीसरे स्थान पर रही। आज समापन अवसर पर पुरस्कार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया विधायक राजकुमार गौड़ के प्रतिनिधि जेपी श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरित किए। प्रधानाचार्य ने बताया कि 17 वर्ष वर्ग में बेस्ट रैडर और बेस्ट कैचर पुरस्कार चक महाराजका की गगनदीप तथा चक 6-एलपीएम की निशा को दिए गए। 19 वर्ष आयु वर्ग में यह पुरस्कार ताखरांवाली की सुमन और गुरुनानक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा दरिया को दिए गए। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *