Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाजपा का राज्य सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट पर हल्लाबोल प्रदर्शन

  • जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए पहुंचे कलक्ट्रेट, राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    भारतीय जनता पार्टी हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पांचों मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेशव्यापी आह्वान पर राज्य सरकार के खिलाफ जिला कलक्ट्रेट पर हल्लाबोल प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों, महंगी होती बिजली, बिजली कटौती, बढ़ते महिला अत्याचार, परीक्षाओं में धांधली एवं व्याप्त भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *