Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उपचुनाव में परिवार ही परिवार का खतरा:बागियों से ज्यादा भितरघात का डर

उदयपुर

राजस्थान की दो सीटों वल्लभनगर और धरियावद में उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें वल्लभनगर सबसे हॉट सीट बनी हुई है। यहां चुनाव मैदान में पार्टी नहीं बल्कि दो परिवार आमने-सामने हैं। पिछले कई साल से यहां शक्तावत और भींडर परिवार में राजनीतिक मुकाबला होता आ रहा है। यहां कांग्रेस को जहां भितरघात का डर है तो वहीं भाजपा के लिए बागी मुसीबत बने हुए हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पार्टियां सबसे ज्यादा जोर परिवार के अंदर चल रहे भितरघात को खत्म करने में लगा रही हैं।

उधर, भाजपा का गढ़ रहा धरियावद भी चिंता का कारण बना हुआ है। इस बार पहले जैसी स्थितियां तो नहीं, लेकिन फिर भी भाजपा इस सीट को लेकर आश्वस्त है। वहीं प्रदेश में सत्ता के सहारे कांग्रेस भी इस सीट पर अपना दावा पेश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *