Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डेंगू के मरीजों से SMS अस्पताल के बेड फुल

जयपुर

राजस्थान में कोरोना के बाद अब डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया ने कहर मचा दिया है। हालात ये हैं कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल SMS और जेके लोन में बेड फुल हैं। डेंगू के केस दो गुना तक बढ़ गए हैं। ऐसे में अस्पताल में ब्लड बैंक की भी व्यवस्था चरमरा गई है।

लाइव एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) के लिए डोनर तो जैसे-तैसे मिल जाता है, लेकिन एसडीपी किट की किल्लत के कारण मरीजों के परिजनों को परेशान होना पड़ रहा है। प्लेटलेट्स का स्टॉक भी कम होने लगा है, जबकि मांग 3 गुना तक बढ़ गई है।

इधर, मरीजों की बढ़ती संख्या और प्लेटलेट्स की कमी को देखते हुए एसएमएस हॉस्पिटल प्रशासन केवल उन मरीजों को प्लेटलेट्स दे रहा है, जिनकी प्लेटलेट्स 10 हजार से कम हो गई है या फिर ब्लीडिंग की समस्या आ रही है। एसडीपी किट की खरीद कम होने के कारण अब ब्लड बैंकों में इसकी किल्लत महसूस हो रही है। जनाना, सांगानेरी गेट, जेके लॉन के मरीजों को एसडीपी किट लेने के लिए कई बार एसएमएस भेजना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *