Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पिस्तौल दिखाकर RMGB बैंक से 90 हजार लूटे

नागौर

जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के रुण गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की ब्रांच से 90 हजार रुपए लूट लिए गए। वारदात को बाइक पर आये दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर अंजाम दिया। लुटेरे हाथों में पिस्तौल लहराते हुए बैंक में घुसे और महज 2 मिनिट में केश काउंटर में रखे 90 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए, वहीं सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बैंक के CCTV कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है, जिनसे आरोपियों की पहचान होने में मदद मिल सकती है। जगह-जगह पुलिस टीम लुटेरों की तलाश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *