Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक घायल

हनुमानगढ. जिले में संगरिया थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर कल देर रात को दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।पुलिस के अनुसार संगरिया हनुमानगढ़ जंक्शन-मेगा हाईवे पर नगराना गांव के पास कल रात 9:30 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक गांव की ओर से हाईवे पर आए एक मोटरसाइकिल से टकरा गया। संगरिया से की ओर जा रहे मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे,जो मजदूरी कर अपने घर नगराना जा रहे थे। दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार युवक अपने एक परिचित को अड्डे पर छोड़कर गांव की तरफ आ रहा था। पुलिस के मुताबिक इस भीषण दुर्घटना में नगराना निवासी सोनीसिंह मजहबी सिख (25) पुत्र मक्खनसिंह और नितेश पोटलिया (24) पुत्र राजेश निवासी रतनपुरा की मृत्यु हो गई। सोनी सिंह ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। नितेश की बाद में संगरिया के सरकारी हस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सोनीसिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार युवक हरमीतसिंह उर्फ दीपू (22) पुत्र भूरासिंह निवासी नगराना गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे संगरिया अस्पताल से देर रात को प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ टाउन जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सोनीसिंह और हरमीतसिंह संगरिया में मजदूरी करने के बाद रात को अपने गांव जा रहे थे। नितेश अपने एक परिचित को नगराना के अड्डे पर छोड़कर वापस गांव की तरफ जा रहा था। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *