Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग

भाजपा का शिष्टमंडल चिकित्सा अधिकारियों से मिला
श्रीगंगानगर।
शहर में बड़ी तेजी से फैल रहे डेंगू की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की गई है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती चेष्टा सरदाना, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली चौपदार, पार्षद अमित चलाना प्रियंक भाटी, कमल नारंग, पूर्व पार्षद संजीव सैनी, महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष नीलम रानी, नीलम वर्मा, नीलम अग्रवाल,पूर्व पार्षद शिवलाल सैन,किरण सुखीजा, पंचायत समिति डायरेक्टर श्रीमती सोनू पटीर,अशोक मेठिया, चंद्रपाल वर्मा, भीष्म लाटा,रवि सोनी,बंटी मौर्य सुरजीत ओड आदि नारेबाजी करते के स्वास्थ्य भवन पहुंचे। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की कि जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सपरेटर को तत्काल शुरू करवाया जाए जो काफी समय से बंद पड़ा है। इसके शुरू होने से डेंगू के मरीजों को एसडीपी/आरडी की उपलब्धता हो जाएगी। शहर में प्रत्येक घर में डेंगू मच्छरनाशी दवा छिड़काव की मांग की गई है। मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से फोगिंग और काले तेल का छिड़काव करने का भी आग्रह किया है।रक्त और रक्तदाताओं की सरकारी स्तर पर लोगों को जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए। मेडिकल तथा पैरामेडिकल पाठ्यक्रम से जुड़े छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों, प्रशासनिक, सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में इसकी व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया है। निजी अस्पतालों में डेंगू रोगियों का चिरंजीवी योजना के तहत इलाज सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है। इस महामारी में डॉक्टर मौसमी बीमारियों के लिए लोगों को जागरूक करें।एपडमिकलॉजिस्ट डॉ. बजरंगलाल से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। शिष्टमंडल ने यह मांग भी की है कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे सेनेटरी नैपकिन गरीब महिलाओं को वितरित की जाए। संस्थाओं व जनप्रतिनिधियों को भी आगे वितरण के लिए यह नैपकिन दिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *