Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यूपी गेट पर चार लेन खाली, दिल्ली पुलिस ने एनएच-9, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे की दो-दो लेन से हटाए 12 बैरियर

गाजियाबाद

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात सात से आठ बजे के बीच यूपी गेट पर बैरियर हटाकर चार लेन खाली कर दी। दो लेन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से खाली की गई। दो लेन एनएच-9 से खाली की। एक लेन को बंद करने के लिए तीन बैरियर लगाए गए थे। इस तरह कुल 12 बैरियर हटाए गए। दोनों मार्ग पर आने जाने का रास्ता अब खुल गया है। 

बैरियर हटते ही दो एंबुलेंस इनसे होकर गुजरीं। बैरियर हटने से इतना रास्ता बन गया है कि दो पहिया और चार पहिया वाहन आसानी से निकल सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात तक अपनी तरफ से लगाए गए लगभग सभी बैरियर हटा लिए। लेकिन एक्सप्रेस वे और एनएच-9 पर अभी चार-चार लेनों में से करीब डेढ़ लेन का रास्ता गुजरने के लिए वाहनों को मिल सका है। बाकी बचे हिस्से में बैरिकेड रखे गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *