लुधियाना (पंजाब)
लुधियाना में शनिवार को सुंदर नगर स्थित मुथूट गोल्ड लोन के दफ्तर में तीन लुटेरे घुस गए। आरोपियों ने मैनेजर को गोली मार दी। इसके बाद लोगों ने एक लुटेरे को काबू कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड की गोली लगने से एक लुटेरे की भी मौत हो गई। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।