Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

178 हड़ताली एनएचएम कर्मियों की सेवाएं समाप्त, पुलिस को आदेश-किसी स्वास्थ्य केंद्र में न घुस पाएं

चंडीगढ़

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए शुक्रवार को 178 एनएचएम कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया। यह सभी कर्मचारी हड़ताल पर थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मरीजों की देखभाल को लेकर अब इन कर्मचारियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने इन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के साथ ही उनके नामों की सूची पुलिस को सौंप दी है और कहा है कि सूची में शामिल लोगों को जीएमएसएच-16 समेत शहर के किसी भी स्वास्थ्य केन्द्र में प्रवेश नहीं करने देना है। इसके लिए पुलिस से उचित सुरक्षा बहाल करने को कहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से एनएचएम कर्मचारियों में काफी रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *