Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गोवर्धन पूजा के लिए बनाएं अन्नकूट की सब्जी

नई दिल्ली

दिवाली के मौके पर केवल घर ही नहीं बल्कि बाजार और सब्जी मंडी तक रोशन हो जाते हैं। दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है। इस पूजा में महिलाएं गाय को पूजती हैं। वहीं भगवान श्री कृष्ण को इस दिन पूजा के बाद खास भोग अर्पित किया जाता हैं। गोवर्धन पूजा के दिन भोग में श्रीकृष्ण को अन्नकूट अर्पित किया जाता है। अन्नकूट कई तरह की सब्जियों से तैयार होने वाली रेसिपी है। दिवाली के मौके पर सर्दियों में गोभी, गाजर, मटर, सेम जैसी सब्जियां बाजारों में आ जाती हैं। गोवर्धन पूजा के दिन से इन सभी सब्जियों को खाने की शुरूआत की जाती है। इसे भगवान के भोग में रखा जाता है और फिर प्रसाद के तौर पर खाया जाता है। सब्जी मंडी में उपलब्ध लगभग हर सब्जी को मिलाकर अन्नकूट की सब्जी बनाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *