Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पुजारी और युवक द्वारा मंदिर में सेवा करने आने वाली युवती का देहशोषण, गर्भवती हो जाने से फूटा भांडा

  • देहशोषण में सहयोग करने के आरोप में युवती भी नामजद
    श्रीगंगानगर।
    हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित श्री हनुमान मंदिर में सुबह-शाम सेवा करने आने वाली एक युवती का अधेड़ पुजारी और अज्ञात युवक द्वारा एक युवती के सहयोग से देहशोषण किए जाने के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। महिला थाना पुलिस ने 22 वर्षीय पीड़िता के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुजारी अज्ञात युवक और ममता नामक युवती के विरुद्ध सामूहिक देहशोषण तथा अवैध रूप से गर्भपात का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया। पुजारी को पुलिस ने आज बड़े तड़के काबू कर लिया। पीड़िता अस्पताल में उपचाराधीन है। मामले की जांच डीएसपी (महिला अपराध अन्वेषण) नरेंद्र पूनिया कर रहे हैं। मंदिर के दो तीन कमरों को सील करवा दिया गया है,जिसमें इस युवती का भी शोषण किए जाने का अंदेशा है। धर्मस्थल में यह घिनौना कृत्य होने का पता चलने पर मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी, सदस्य और श्रद्धालु स्तब्ध हैं। पीड़ित युवती मानसिक रूप से भोली-भाली एवं मंदबुद्धि बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *