Wednesday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जूही चावला नहीं पावर कट से हुई आर्यन खान की जमानत में देर, सीनियर वकील अमित देसाई ने किया खुलासा

कई दिनों तक जेल में सजा काटने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 29 अक्टूबर को बेल मिल गई है। आर्यन को 28 अक्टूबर को ही बेल मिल गई थी, लेकिन डॉक्यूमेंटेशन में हुई देरी के चलते उन्हें एक दिन और जेल में ही बिताना पड़ा था। खबरें थीं कि आर्यन की जमानती बनीं जूही चावला के कारण ऐसा हुआ है, हालांकि अब सीनियर वकील अमित देसाई की मानें तो पावर कट के चलते उनकी जमानत टली।

सीनियर वकील अमित देसाई ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान जमानत टलने का कारण बताया है। उन्होंने कहा, सेशंस कोर्ट में पेपरवर्क में देरी हो गई थी और जब रिलीज मैमो टाइप किया जा रहा था ठीक उसी समय पूरे कोर्ट की 25-30 मिनट के लिए बिजली चली गई थी।

हर किसी के बेल ऑर्डर को आर्थर रोड जेल के बाहर लगी जमानत पेटी में डाला जाता है। लेकिन टीम 5ः45 की डेडलाइन पर बेल ऑर्डर उस पेटी में नहीं डाल सकी। ऐसे में आर्यन खान को एक और रात जेल में काटनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *