Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आर्यन खान के बाद अब मुनमुन धमेचा को मिली जमानत, अरबाज मर्चेंट अब भी सलाखों के पीछे

क्रूस ड्रग केस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल चुकी है। आर्यन के बाद अब क्रूस में सैनिटरी नैपकिन में ड्रग छिपाकर ले जाने वालीं मॉडल मुनमुन धमेचा को भी जमानत मिल चुकी है, हालांकि उन्हीं के साथी अरबाज मर्चेंट अब भी जमानत के इंतजार में हैं।

मुनमुन धमेचा को रविवार दोपहर बायकुला जेल से जमानत मिल गई है। मॉडल को पहले ही जमानत मिल चुकी थी, हालांकि पेपर वर्क पूरा ना होने के कारण उन्हें भी आर्यन की तरह जेल में रुकना पड़ा था। बता दें कि मुनमुन को कॉर्डिएला क्रूज में चल रही हाईप्रोफाइल रेव पार्टी से अन्य 8 आरोपियों के साथ नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कस्टडी में लिया था। जांच के दौरान मुनमुन के कमरे से मिले सैनिटरी नैपकिन के अंदर ड्रग की गोलियां मिली थीं, जिसका एक वीडियो भी एनसीबी ने जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *